Hindi News

Transfer News : राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

Written by:Pooja Khodani
Published:
माधुरी सोम ठाकुर को कोरबा संयुक्त कलेक्टर , स्निग्धा तिवारी को जांजगीर चांपा संयुक्त कलेक्टर, अशोक कुमार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Transfer News : राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

SAS/IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक तरफ राज्य की विष्णुसाय सरकार ने 2 आईएएस के विभागों में बदलाव किया है और 6 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किए है। इसमें विनायक शर्मा, ममता यादव, माधुरी सोम ठाकुर, सुश्री तीवारी, अशोक कुमार मार्बल और गीता रायस्त के नाम शामिल है।

प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है।इसमें रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव और मुकेश कुमार बंसल को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 अलग अलग आदेश जारी किए है।

राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादला

  1. विनायक शर्मा को अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ।
  2. ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर।
  3. माधुरी सोम को संयुक्त कलेक्टर कोरबा।
  4. स्निग्धा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा ।
  5. अशोक मार्बल को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।
  6. गीता रायसत को उपायुक्त राजस्व संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग जगदलपुर।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews