Hindi News

रायपुर वाले ध्यान दें! VIP रोड आज से हुआ वन वे, एयरपोर्ट से लौटते समय पकड़ना होगा सर्विस रोड; पूरी डिटेल

Written by:Saurabh Singh
Published:
वीआईपी रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और हादसों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सेंट्रल रोड के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनी है, जहां होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।
रायपुर वाले ध्यान दें! VIP रोड आज से हुआ वन वे, एयरपोर्ट से लौटते समय पकड़ना होगा सर्विस रोड; पूरी डिटेल

रायपुर में वीआईपी चौक से माना एयरपोर्ट तक की 9 किलोमीटर लंबी सेंट्रल रोड को 22 सितंबर से वन-वे कर दिया गया है। अब इस मार्ग पर वाहन केवल एयरपोर्ट और नवा रायपुर की ओर जा सकेंगे, जबकि शहर की ओर लौटने के लिए सर्विस रोड का उपयोग करना होगा। यह नियम सुबह 8 बजे से लागू हो चुका है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सड़क हादसों को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस नई व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुरुआती दिनों में समझाइश दी जाएगी। हालांकि, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सड़क से शहर की ओर आने पर पहली बार 2,000 रुपये और दूसरी बार 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। तीसरी बार उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

हादसों को देखते हुए यह निर्णय

वीआईपी रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और हादसों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सेंट्रल रोड के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनी है, जहां होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। इनके कारण सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग से जाम की समस्या थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सर्विस रोड का उपयोग करने की अपील

प्रशासन ने लोगों से नए नियमों का पालन करने और सर्विस रोड का उपयोग करने की अपील की है। सड़क पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं और अतिरिक्त ट्रैफिक स्टाफ तैनात किया गया है। सात साल पहले इस सड़क को चौड़ा करते समय वन-वे की योजना बनाई गई थी, ताकि एयरपोर्ट तक पहुंच आसान हो और हादसे कम हों। हाल के हादसों, जैसे तेज रफ्तार थार और कार दुर्घटनाओं ने इस व्यवस्था की जरूरत को और पुख्ता किया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews