
CG Vyapam Exam 2025 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। छग प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मार्च 2026 तक के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। इसके पूर्व में व्यापम द्वारा दिसंबर 2025 तक का शेड्यूल जारी किया गया था। जारी कैलेंडर में फिलहाल केवल संभावित परीक्षा तिथि का ही जिक्र किया गया है। आवेदन तिथि सहित अन्य शेड्यूल बाद में पृथक रूप से जारी होगा।
जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, अगले वर्ष शुरुआती तीन माह में 6 भर्ती परीक्षाओं के अलावा एक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टेट का आयोजन एक फरवरी 2026 को होगा।स्वास्थ्य विभाग की फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पद के लिए भर्ती परीक्षा 31 अगस्त 2025 को होगी।
नगर सैनिक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 30 मई तक आवेदन
नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग अंतर्गत महिला नगर सैनिक (छात्रावास ड्यूटी) 1715 एवं नगर सैनिक के 500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 22 जून 2025 को रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक व पात्र आवेदक लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 30 मई 2025 शाम 5 बजे तक व्यापम के वेबसाईट में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
2026 की पहली तिमाही में संभावित परीक्षा तिथियां:
11 जनवरी – रसायनज्ञ, पर्यावरण संरक्षण मंडल
1 फरवरी – छग शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)
8 फरवरी – उप अभियंता, एनआरडीए
1 मार्च – डीटीपी ऑपरेटर, मुद्रण विभाग
8 मार्च – मैकेनिक व इलेक्ट्रिशियन, मुद्रण विभाग
15 मार्च – सहायक मानचित्रकार, जल संसाधन विभाग
22 मार्च – प्रयोगशाला सहायक, पर्यावरण मंडल

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

