Vyapam Exam 2024 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इन प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में फिर बदलाव, अब जून से जुलाई के बीच कब होंगे एग्जाम

बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं अब 14 जुलाई को होगी। बीए. बीएड और बीएससी. बीएड एंट्रेंस टेस्ट का भी शेड्यूल बदला गया है। ये प्रवेश परीक्षा अब 9 जून से 14 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
cg vyapam

CG Vyapam Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 2024 होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों में एक बार फिर संशोधन किया है।  इसके पूर्व 15 अप्रैल को एक अधिसूचना जारी करते हुए मंडल ने लोकसभा चुनाव की वोटिंग की डेट के चलते आधे से अधिक परीक्षाओं की तारीखें बदली थी। इस बार केंद्र स्तर की परीक्षाओं की तारीखें और व्यापम की तिथि एक साथ होने के कारण परिवर्तन किया गया है।

बता दे कि व्यापम ने भले ही प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीख जारी कर दी है लेकिन अभी आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य जानकारी नहीं दी गई है, जो बाद में जारी की जाएंगी।संभावना है कि लोकसभा चुनाव के चलते देरी से परीक्षा होने से परिणाम और काउंसिलिंग अगस्त और सितंबर महीने से हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर भी विजिट कर सकते है।

पीएटी/बीएससी नर्सिंग की तिथियों में परिवर्तन

  • व्यापम द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया था। 15 अप्रैल के बाद कुछ अ केंद्र स्तरीय परीक्षाओं की तिथि घोषित हुई है, जिसके कारण बीएससी नर्सिग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग एमएससी नर्सिंग और पीएटी सहित कुछ परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है।
  • इसके तहत पीएटी का आयोजन पूर्व में 16 जून को किया जाना था। इसके साथ ही पीवीपीटी, बीएससी कृषि, बीएससी उद्यानिकी, पशुपालन में डिप्लोमा और मातस्थिकी विज्ञान में डिप्लोमा के लिए भी प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 16 जून को होना था। अब ये सभी परीक्षाएं 9 जून को होंगी। इस तरह बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिग, एमएससी नर्सिंग के प्रवेश परीक्षाएं अब 14 जुलाई को होगी।

इन परीक्षाओं में कोई परिवर्तन नहीं

  • नए संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, पहले PET की प्रवेश परीक्षा 13 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
  • प्री-MCA की परीक्षा 13 जून को होगी। PPHT की परीक्षा 13 जून को होगी। PPT की परीक्षा 23 जून को ।
  • प्री बीए/ प्रीबीएस बीएड की परीक्षा  15 जून को होगी।
  • पीपीटी और टीईटी पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षा सुबह होगी। छठवीं से आठवीं कक्षा के लिए टीईटी शाम को होगी।
  • बीएड और डीएलएड की परीक्षाएं 30 जून को होगी। सुबह बीएड और शाम को डीएलएड प्रवेश परीक्षा होगी।
  • 30 मई को सुबह होने वाली पोस्ट बेसिक नर्सिंग और शाम को होने वाली एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा तिथि बदल गई है। अब अभ्यर्थी पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा सात जुलाई को देंगे।
  • पोस्ट बेसिक नर्सिंग की सुबह और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा शाम को होगी। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा अब सात जुलाई को सुबह होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews