एमपी में यहां लगा 7 दिन का टोटल लॉकडाउन, बढ़ते आंकड़ों के बाद सीएम ने लिया फैसला

Lockdown

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara District) में कोरोना (Coronavirus) के तेजी से बढ़ते कहर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ा फैसला लिया है। संडे लॉकडाउन (Lockdown 2021) और नाइट कर्फ्यू के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिनों तक टोटल लॉकडाउन करने का ऐलान किया है।बता दे कि छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) का गृह जिला है।

दरअसल, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) से सटे छिंदवाड़ा जिले में भी तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। आए दिन 50-70 नए केस सामने आ रही है। पिछले 24 घंटे में 70 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) सामने आए है और एक की मौत हो गई, जिसके बाद यहां एक्टिव केसों की संख्या 506 हो गई है। वही अबतक 4157 लोग संक्रमित हो चुके है और करीब 65 लोग अपनी जान गंवा चुके है।

इतना ही नहीं तामिया में बीते दिनों बीईओ कार्यालय के लिपिक के संक्रमित होने के बाद एक शिक्षिका का पूरा परिवार संक्रमित हुआ है वहीं स्वास्थ विभाग के एक कर्मचारी के परिजन भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वही सौसर में भी हालात चिंताजनक बने हुए है। प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती की जा रही है बावजूद इसके आंकड़ों में कमी नही हो रही है।इसी के चलते 7 दिन के लॉकडाउन का फैसला लिया गया है।

छिंदवाड़ा कलेक्टर (Chhindwara Collector) सुमन ने जिले के सभी नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और समय–समय पर हाथ सेनेटाईज करने के साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में लगाये गये प्रतिबंधों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

बता दे कि छिंदवाड़ा में तेजी से फैल रहे कोरोना को लेकर लोग भी जागरुक हो रहे है। हाल ही में 30 मार्च 2021 को ग्राम पंचायत लिंगा के निवासियों द्वारा 10 दिन का स्वैच्छिक लॉकडाउन (Voluntary Lockdown का ऐलान किया गया था।यह फैसला गांव में कोरोना से हुई 8 मौतों के बाद लिया गया था।इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य मनोज ठाकरे ने जिला प्रशासन को दी थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews