MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Chhindwara: वन विभाग ने पकड़े 06 शिकारी, करेंट लगाकर करते थे वन प्राणियों का शिकार

Chhindwara: वन विभाग ने पकड़े 06 शिकारी, करेंट लगाकर करते थे वन प्राणियों का शिकार

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के अमरवाड़ा (Amarwara) वन परिक्षेत्र के कर्मचारियों ने बाद वन प्राणियों का शिकार करने वाले शिकारियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने 6 शिकारियों को शिकार करने वाली सामग्री के साथ पकड़ा है।

Read also… एक दुल्हन दो दूल्हें, दो युवकों का दावा ‘ये मेरी पत्नी’, अजब दुल्हन की गजब कहानी !

वन कर्मचारियों को सूचना मिली कि ग्राम धसनवाड़ा के कुछ लोग जंगली सूअर का शिकार करने के बाद उसका मांस लेकर जा रहे है। खबर मिलने के बाद अमरवाड़ा वन विभाग की तत्परता से उपवन मंडल अधिकारी आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में और परीक्षेत्र अधिकारी नितेश सोनी के निर्देश में सारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें पकड़ा। वहीं जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने खुलासा किया वह करंट लगाकर वन प्राणियों का शिकार करते थे। आरोपियो ने फिलहाल साथी शंभू के खेत में करंट लगाकर शिकार किया था। वन विभाग द्वारा पकड़े गए 6 आरोपियों ने कबूला की वह वन प्राणियों का शिकार करते है। वन विभाग की टीम ने जंगली सूअर का मांस और करंट के लिए बिछाया गया तार और अन्य सामग्री भी जब्त की है। फिलहाल आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews