पुलिस ने कुछ ही घंटे में सुलझाई बच्चे के अपहरण की गुत्थी

पुलिस ने कुछ ही घंटे में सुलझाई बच्चे के अपहरण की गुत्थी

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। चांदामेटा नगर में 14 वर्षीय बालक का अपहरण कर फिरौती मांगी गई। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वक्त रहते आरोपियों को पकड़ लिया और अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है।

परासिया विधानसभा के चांदामेटा नगर में बेकरी व्यवसायी के पुत्र का गुरूवार रात अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने घरवालों से फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मांग की गई। बालक के पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई रात भर परासिया और चांदामेटा पुलिस इस बारे में खोजबीन करती रही। जब अपहरणकर्ताओं ने दोबारा फोन किया तो आरोपियों की मोबाइल लोकेशन से बालक को कोसमी के जंगल से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपियों को भी गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता की बेकरी में काम करने वाले नोकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पिछले कुछ दिनों से बेकरी में सामान की चोरी की घटनाएं बढ़ने से उनके ऊपर नजर रखी जा रही थी। अपने बढ़ते खर्च और आमदनी में कमी आने से परेशान नौकर ने कुछ साथियों ने मिलकर बालक का अपहरण कर 25 लाख रुपयो की मांग की।

घटनाक्रम में खास बात यह रही कि 4 घंटे के भीतर पुलिस ने ये केस सुलझा लिया और बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। साथी ही 6 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुी है। इतने कम समय मे बच्चे की सकुशल घरवापसी के बाद शहर के नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक का टीका लगाकर और मीठाई खिलाकर अभिनंदन किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews