राहुल गांधी के लिए क्या बोल गए शिवराज

राहुल गांधी के लिए क्या बोल गए शिवराज

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। छिंदवाड़ा के सौंसर में आयोजित सभा में मंच से बोलते हुए राहुल गांधी को पप्पू बताते हुए शिवराज ने उनकी मानसिक आयु चार साल बताई है। इतना कि नहीं शिवराज ये तक बोल गए कि या तो इनकी मानसिक आयु चार साल है या फिर यह कुछ ऐसा खाते हैं जिसे खाने के बाद होश ही नहीं रहता कि वे क्या बोल रहे हैं। वीर सावरकर को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर शिवराज बोले कि राहुल गांधी वीर सावरकर के पैरों की धूल भी नहीं है। मोदी को डंडे मारने वाले बयान पर शिवराज ने कहा कि कुछ भी कह जाते हैं राहुल, समझ में नहीं आता कि क्या बयान देते हैं।

सौंसर की सभा में कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए शिवराज ने कहा कि इस सरकार में कलेक्टर थप्पड़ मार रही हैं, अधिकारी पिट रहे हैं लेकिन कमलनाथ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। और अब तो हद है कि छत्रपति शिवाजी तक का अपमान इस सरकार में किया जा रहा है यानी जो काम औरंगजेब करता था वही काम यह सरकार कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews