TI की मनावता, प्रसूता और नवजात को गांव तक पहुंचाने का किया काम

TI की मनावता, प्रसूता और नवजात को गांव तक पहुंचाने का किया काम

सिवनी।सपना तिलक जाटव।

मुंबई से प्रतापगढ़ के लिए पैदल निकले मजदूर दम्पत्ति को उस वक्त बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा जब महिला रास्ते मे प्रसव पीड़ा से कराह उठी । लखनादौन के सरकारी अस्पताल में महिला ने एक स्वस्थ्य बालक को जन्मदिया । इस घटना के संबंध में संज्ञान होने पर लखनादौन थाने के कोतवाल महादेव नागोतिया ने खवर लगते ही अस्पताल पहुचकर बच्चे को फल .भोजन कपड़े और नगद सहायता करने के साथ साथ उस दम्पत्ति को उत्तर प्रदेश के शहर प्रतापगढ़ तक पहुचने के लिए प्रशासनिक अनुमति के साथ वाहन करके गन्तव्य की ओर रवाना किया ।

नगर के समाज सेवियों ओर पुलिस विभाग ने पुष्पहारों के साथ वाहन चालक .मजदूर दम्पत्ति ओर नवजात (आलोक) का अभिनन्दन कर विदाई दी।नवजात के पिता सूर्यमणि ने कोतवाल महादेव नागोतिया और उनकी टीम सदाराम बघेलअमित रघुवंशी, मोंटी गोखले, दशरथ धुर्वे, प्रकाश उइके .मीडिया और समाजसेवियों को भगवान की संज्ञा देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews