राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे हुए क्वॉरेंटाइन, सीएम शिवराज के संपर्क में आए थे

राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे हुए क्वॉरेंटाइन, सीएम शिवराज के संपर्क में आए थे

बालाघाट/सुनील कोरे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग राम किशोर “नानो’’ कावरे ने भोपाल से बालाघाट आने के बाद स्वयं को क्वॉरेंटाइन कर लिया है। साथ ही उन्होंने एहतियात के तौर पर आगामी आदेश तक के लिए अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिये है ।

राज्य मंत्री कावरे के साथ भोपाल से बालाघाट आये जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश भटेरे, उनके गनमैन, वाहन चालक एवं उनके निज सहायक को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है, जिससे उनके सम्पर्क में कोई और व्यक्ति न आये।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के जरिए अपने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से कोरोना का कहर प्रदेशवासियों के मन में और भी बढ़ गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews