
Dabra News : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार वोटरों को लुभाने के लिए नई-नई स्कीम निकाल रही है। हाल ही में, प्रदेश की बहनों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना लागू की गई है, जिसमें 1,000 रुपए प्रति माह पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डाली जाएगी। जिसके तहत प्रदेशभर में फार्म भरने के लिए इकेवाईसी (e-Kyc) की जा रही है। वहीं, डबरा तहसील सभागार में भी जनसुनवाई के साथ केवाईसी करने के लिए कैंप लगाया गया लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण एक भी केवाईसी पूर्ण नहीं हो सकी।
नगरपालिका कर्मचारी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर जनसुनवाई मैं बैठे नगरपालिका कर्मचारी सत्येंद्र पचोरिया का कहना है कि, लाडली बहना योजना के लिए ईकेवाईसी करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होती है जो कि सर्वर स्लो होने के कारण मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच पा रही। जिसके कारण लोगों को काफी समस्याएं आ रही हैं और इकेवाईसी नहीं हो पा रही। सुबह से एक का भी e-Kyc नहीं हुआ। सरवर की समस्या अधिक होने के कारण वह अपना लगभग 100 से 80 ईकेवाईसी का टारगेट भी पूरा नहीं कर पा रहे।
[dgv_vimeo_video id=”807849738″]
सर्वर डाउन होने के चलते हुई परेशानी
वहीं, एक महिला का कहना है कि इकेवाईसी करवाने के लिए मोबाइल पर ओटीपी आती है जो कि सर्वर डाउन होने के चलते ओटीपी प्राप्त नहीं हो पर ही जिसके कारण केवाईसी सफल नहीं हो पाई। जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
[dgv_vimeo_video id=”807851611″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

