कलेक्टर ने स्कूल की अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार, एसडीएम को दिए ये निर्देश

कलेक्टर ने स्कूल की अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार, एसडीएम को दिए ये निर्देश

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। छीमक में बस स्टैंड पर स्थित जनता हाई स्कूल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पहुंचे। यहां स्कूल में नीचे टाटपट्टी पर छात्रों को बैठे देख कलेक्टर स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर काफी नाराज हुए। उन्होंने तुरंत डबरा एसडीएम को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के बैठने के लिए अगले हफ्ते तक फर्नीचर की व्यवस्था की जाए। इसी के साथ कलेक्टर ने गांव गांव में घूम रहे फर्जी लोन देने के नाम पर एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अगर कोई ठग गांव के लोगों को लालच देकर ठगी का शिकार बनाते हैं तो ऐसे व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

गांव में और भी भी कई समस्याएं पाई गई। कलेक्टर ने छीमक क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या सुनी और निराकरण के लिए एसडीएम प्रदीप शर्मा को निर्देश दिए हैं कि गुरुवार को जनता हाई स्कूल के प्रांगण में कैंप लगाकर सभी ग्रामीण की समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा तहसीलदार एवं सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews