Dabra प्रशासन की कार्रवाई, रेत माफियों के खदानों पर मारा छापा, सामान जब्त

sand mafia

Dabra News: डबरा अनुभाग में बड़े पैमाने पर लंबे समय से रेत का अवैध कारोबार बिना रोक-टोक के धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। इस दौरान रेत माफिया बेखौफ होकर बड़े स्तर पर सिंध नदी पर बने रायपुर, बेलगड़ा, कैथोदा, बिजकपुर आदि घाटों पर नदी में पनडुब्बियाँ डालकर और लोडरों से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन करते चले आ रहे हैं। वहीं शनिवार को प्रशासन ने रेत के अवैध उत्खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है।

Dabra

प्रशासन ने की छापेमार कार्रवाई

दरअसल, प्रशासन को रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर प्रशासन ने भारी दलबल के साथ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित हो रही रायपुर, बेलगड़ा, कैथोदा जैसे कई रेत खदानों पर कार्रवाई की। इसमें डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, तहसीलदार विनीत गोयल, नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया, डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा और डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौजूद रहे।

प्रशसान ने जब्त किए रेत उत्खनन के उपकरण

लेकिन सूत्रों की माने तो रेत माफियाओं के मुखबिर, प्रशासन में इस हद तक फैले हुए हैं की कार्रवाई होने से पहले ही रेत माफियाओं को खबर मिल गई थी। इसके कारण रेत माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई और नदी में पनडुब्बी और लोडर छोड़कर रेत माफिया भाग निकले। फिलहाल, प्रशासन ने दो पनडुब्बियां जब्त कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही प्रशासन को एक लोडर भी मौके पर मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं प्रशासन की कार्रवाई अभी जारी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे और भी रेत उपकरण मिलने की आशंका है।

Dabra

क्या रेत के अवैध कारोबार पर लगेगा अंकुश

हालांकि, अब देखना यह होगा कि इस कार्रवाई के बाद क्या रेत माफियाओं के इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा या फिर प्रशासन की ढील के कारण फिर से रेत माफिया धड़ल्ले से रेत का कारोबार संचालित करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”936940445″]

डबरा से अरूण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews