MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

डबरा: टेकनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

ग्वालियर जिले के टेकनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Gwalior Dabra News

डबरा: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से फा​यरिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जहां डबरा तहसील अंतर्गत टेकनपुर कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं घटनास्थल का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद बना हुआ था। शुक्रवार रात को विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में संजीव परिहार नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया।

जानकारी अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से फायरिंग के दौरान चले कारतूस के खोखे एवं जिंदा राउंड भी जब्त किये हैं। पुलिस टीम मामले से जुड़े तथ्यों और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद टेकनपुर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

घटना को लेकर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। वहीं, इस मामले में उन्होंने बयान भी दिया है। जयराज कुबेर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। शुक्रवार रात को जमीनी विवाद के कारण एक पक्ष नवीन शर्मा एवं अन्य दूसरे पक्ष में विवाद हुआ इसके बाद वहां फायरिंग भी हुई। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है जिसकी मौत हो चुकी है। घटनास्थल से एक गाड़ी एवं खाली कारतूस और जिंदा राउंड भी पुलिस ने बरामद किए हैं। घटना के पीछे की वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
डबरा: टेकनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस - MP Breaking News