डबरा: स्वास्थ कर्मचारियों को लापरवाही बरतना पड़ेगा महंगा! जिला चिकित्सा अधिकारी ने लगाई फटकार, जाने

डबरा: स्वास्थ कर्मचारियों को लापरवाही बरतना पड़ेगा महंगा! जिला चिकित्सा अधिकारी ने लगाई फटकार, जाने

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। आज लायंस क्लब डबरा (Dabra) के अटेंडर हॉल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से जिला चिकित्सा अधिकारी मनीष शर्मा उपस्थित रहे। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्वास्थ कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े… कंफर्म! Moto G82 और Moto E32 दोनों तगड़े स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जान लें तारीख और कीमत

इस दौरान उन्हें कई अनियमितताएं देखने को मिली। एक भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सटीक जानकारी ना देने से जिला चिकित्सा अधिकारी नाराज दिखे। उन्होंने सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि मुझे 7 दिन में पूरा काम चाहिए नहीं तो आप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े… Science: आकाशगंगा में मौजूद है 4 सभ्यता जहां रहते हैं Alien, पृथ्वी पर कर सकते हैं अटैक, रिसर्च ने किया दावा

वहीं सिविल हॉस्पिटल डबरा में अव्यवस्थाओं को लेकर भी नाराज दिखे और बीएमओ को साफ-सफाई रखने और खराब पड़े कूलर पंखा को सही कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सा अधिकारी ने सिमरिया टेकरी पहुंचकर पॉलीक्लिनिक के लिए जगह चिन्हित की जहां महिलाओं के लिए सभी प्रकार की जांच और इलाज किया जायेगा और बच्चों के लिए एक बाल रोग विशेषज्ञ की भी नियुक्ति की जाएगी, जिसके द्वारा बच्चों इलाज किया जाएगा ।

[dgv_vimeo_video id=”715970970″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews