Hindi News

Dabra News: बिना मुद्दों की राजनीति जानते हैं कांग्रेसी- नरोत्तम मिश्र

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Dabra News: बिना मुद्दों की राजनीति जानते हैं कांग्रेसी- नरोत्तम मिश्र

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने आज भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत डबरा में वृक्षारोपण किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आपको बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज अपने ग्रह नगर डबरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए यह वृक्षारोपण जेल रोड पर किया गया। इस अवसर पर मिश्र ने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कोरोना काल ने ऑक्सीजन के महत्व को भी बता दिया है।

Read MoreChhatarpur News: करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य उसे भाजपा ही करती है। पूरे कोरोना काल में एक भी कांग्रेसी आपको गरीबों के बीच में नहीं दिखा होगा। ना राशन बांटते हुए ना गेहूं बाँटते हुए और ना ही उनकी मदद करते हुए यह सिर्फ बिना मुद्दों की राजनीति करना जानते हैं। कांग्रेसी वोटों की राजनीति करते हैं और सिर्फ वोटों के लिए ही जनता के बीच पहुंचते हैं।

Read More: Datia News: ग्रामीण इलाकों में Vaccine का टोटा, परेशान हो रहे हैं गांव के निवासी

उन्होंने महंगाई के सवाल पर कहा कि क्या कांग्रेस काल में महंगाई नहीं थी ? इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा,भीकम साहू,विपिन आनंद,दामोदर गुप्ता,जीता रावत,पोषण रावत,रामवीर घुरैया, वीरेंद्र शर्मा,रिंकू चौधरी,महेंद्र मिश्रा,मुकेश पांडे,हिमांशु परसेडिया, दिनेश पचोरिया आदि मौजूद थे।

Dabra News बिना मुद्दों की राजनीति जानते हैं कांग्रेसी- नरोत्तम मिश्र from MP Breaking News on Vimeo.

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !