विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर हमला, बोले “संविधान का ज्ञान नहीं, अराजकता की राजनीति कर रहे”

एसआईआर को लेकर जारी सियासी टकराव के बीच विश्वास सारंग ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देकर कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसलों के क्रियान्वयन में राज्य सरकार के कर्मचारियों की भूमिका का जिक्र करते हुए विपक्ष पर संवैधानिक व्यवस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
MANTRI VISHWAS SARANG

MANTRI VISHWAS SARANG adesh

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को संविधान और उसकी व्यवस्थाओं की जानकारी नहीं है और वे बिना मुद्दे के मुद्दा खड़ा करने की कोशिश करते हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य में ममता बनर्जी की सरकार थी और प्रक्रिया का क्रियान्वयन उसी सरकार के कर्मचारियों ने किया होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भी संबंधित राज्य सरकार करती है।

राहुल गांधी को घेरा

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी को घेरते हए कहा कि वे अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न संविधान का ज्ञान है और न संविधान की व्यवस्थाओं का ज्ञान है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का अपना कैडर नहीं होता। आयोग दिल्ली में कोई निर्णय लेता है तो उसे जमीन पर लागू करने का काम राज्य सरकार के कर्मचारी करते हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के संदर्भ में कहा कि उस समय राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी और प्रक्रिया का क्रियान्वयन उसी के शासन में हुआ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के चुनाव आयुक्त की नियुक्ति संबंधित राज्य सरकार करती है। विश्वास सारंग ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके नेता विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

एसआईआर को लेकर जारी है विवाद

बता दें कि एसआईआर को लेकर देश में चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच विवाद चल रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची की जांच और उसे अपडेट करना है। विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज पर आपत्ति जताई है और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर हमला, बोले "संविधान का ज्ञान नहीं, अराजकता की राजनीति कर रहे"