Dabra News : डबरा शहर भर के हनुमान मंदिरों में बालाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को सजाया गया। जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए। विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
बता दें कि गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। डबरा के प्रसिद्ध श्री कस्टम वाले हनुमान मंदिर पर बड़ी ही भव्य साजो सज्जा की गई और सुबह से मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भगवान हनुमान की अलग – अलग विधि विधान और परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना की जा रही है। आज कई जगहों पर हनुमान जी को चोला चढ़ाया जा रहा है। कई मंदिरों में भव्य स्तर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”815295685″]
गौरतलब है कि सभी हिंदू संगठनों ने भगवान हनुमान जी की शोभा यात्राएं शहर में निकाली गई, साथ ही महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पूरा डबरा शहर श्री हनुमान जी की राम धुन भक्ति में डूबा दिखा।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”815296672″]
