Hindi News

Dabra News : चीनौर तहसील में पदस्थ चपरासी अपने अधीनस्थ कोटवारों से कराता है मालिश, देखें वीडियो

Written by:Amit Sengar
Published:
Dabra News : चीनौर तहसील में पदस्थ चपरासी अपने अधीनस्थ कोटवारों से कराता है मालिश, देखें वीडियो

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। आमतौर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों को अपने निजी कार्य में उपयोग करने का सिलसिला वर्षों से लगातार जारी है पर यह किस स्तर तक जाता है इसका नजारा आज हमें उस समय देखने को मिला जब चीनौर तहसील में पदस्थ चपरासी अपने अधीनस्थ कोटवारों से मालिश कराता दिख रहा है।

यह भी पढ़े…Bank Holiday 2022: फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें जरुरी काम, यहाँ देखें लिस्ट

सबसे बड़ी बात यह वीडियो भी एक कोटवार ने जारी किया है तो उसने साथ में एक ऑडियो भी जारी किया है जिसमें वह साफ तौर पर कह रहा है कि चीनौर तहसील के अंतर्गत पदस्थ भ्रत्य बल्लम सर चंपी कराने का शौकीन है और वह सभी कोटवारों से अपनी मालिश करवाता है इसके लिए वह बाकायदा उन पर दबाव भी बनाता है और जो कोटवार उसकी बात नहीं मानता उसका बेतन आदि भी रुकवा देता है।

यह भी पढ़े…UP Election 2022 : कांग्रेस को फिर झटका, RPN सिंह के बाद इस प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा

यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि वरिष्ठ अपने अधीनस्थों का शोषण इसी तरीके से करते आ रहे हैं कई अधिकारी ऐसे हैं जिनके यहां उनके विभाग के कर्मचारी निजी कार्य करते हैं और जो नहीं करते उन्हें अधिकारी के क्रोध का कहे या किसी न किसी रूप में दंड का सामना करना पड़ता है फिलहाल यह वीडियो पूरे सिस्टम को उजागर कर रहा है देखना यह है कि इस पर कोई कार्यवाही होती है या स्वयं इसी ढर्रे पर चलने वाले अधिकारी इसे बचाते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !