Dabra News : वार्डों की मूलभूत समस्याओं को लेकर आदिवासी महिलाओं ने नगर पालिका में दिया धरना प्रदर्शन, कहा – जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

प्रदर्शन के बावजूद भी कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने दफ्तर नहीं पहुंचा ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि डबरा नगर पालिका जनता के प्रति कितनी सजग है।
dabra news

Dabra News : डबरा की जनता नगर पालिका से पूरी तरह त्रस्त दिखाई पड़ रही है क्योंकि डबरा नगर पालिका में आने वाले वार्डों की दुर्दशा ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर हो रही है जिसमें ना तो पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं ना ही साफ सफाई की ओर नगर पालिका का कोई ध्यान है

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सरकार द्वारा दी जा रही गरीब पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ भी डबरा नगर पालिका द्वारा नहीं मिल रहा जिसके कारण डबरा नगर पालिका में आने वाले लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर आए दिन नगर पालिका के चक्कर लगते हैं लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकलता जिसमें ना तो अधिकारी इस और ध्यान दे रहे हैं और ना ही जनप्रतिनिधि ऐसा ही डबरा नगर पालिका में आज फिर देखने को मिला जब लगभग सैकड़ो की तादाद में आदिवासी महिलाओं ने नगर पालिका पर अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कई घंटे तक नगर पालिका पर प्रदर्शन किया बड़ी बात यह रही कि इतने प्रदर्शन के बावजूद भी कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने दफ्तर नहीं पहुंचा ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि डबरा नगर पालिका जनता के प्रति कितनी सजग है।

[dgv_vimeo_video id=”984351384″]

वहीं धरना प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि वह अलग-अलग वार्डों से यहां एकत्रित हुईं है और अपनी समस्याओं को लेकर यहां आईं हैं। महिलाओं ने बताया बरसात का मौसम आ चुका है और उनके घरों के सामने घुटने-घुटने पानी भर जाता है जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं जिस पर नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है नहीं तो नालों की साफ सफाई समय पर हो रही है ना ही पानी निकासी का कोई इंतजाम और तो और उनके लिए पक्की सड़क और पीएम आवास की योजना का भी कोई लाभ नगर पालिका द्वारा नहीं दिया जा रहा ऐसे में उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जीने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं और भी कहीं ऐसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर वह अधिकारियों के पास आईं हैं लेकिन लगभग दो से ढाई घंटे बीत चुके अब तक कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने ऑफिस नहीं पहुँचा।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”984351621″]

[dgv_vimeo_video id=”984351841″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews