
डबरा,सलिल श्रीवस्ताव। डबरा ग्वालियर हाईवे पर आज एक यात्री बस और बोलेरो कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गये घायलों में एक पीडवलूडी में पदस्थ एसडीओ भी शामिल है।
यह भी पढ़े…इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 14% महंगाई भत्ता बढ़ा एरियर का भी होगा भुगतान
आपको बता दें कि दतिया में पदस्थ पीड़व्लूडी विभाग के एसडीओ राजकुमार मिश्रा अपने दो साथियों के साथ अपनी सरकारी बोलेरो कार से ग्वालियर जा रहे थे तभी NH 44 पर स्थित समुदन गुरुद्वारे के पास सामने से आ रही यात्री बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार में टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि कार ड्राइवर साइड से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग घायल हो साथ ही बस में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई घटना की सूचना तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेजा घटना में एसडीओ के अलावा तीन लोग और भी घायल हुए है जिनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”671894455″]
