Dabra News: किरायेदारों पर मकान मालिक का रौब, शराब के नशे में मारपीट पर हुआ उतारू

mp police

Dabra News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ रोड चौराहा वार्ड क्रमांक 15 के प्रीतम पाल नामक युवक ने शराब के नशे में अपने मकान में रह रहे किराएदार के साथ देर रात मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एनसीआर काटकर धारा 323, 504 के तहत, मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानें पूरा मामला…

पीड़िता ने दी ये जानकारी

पीड़िता पूनम कुशवाहा पति बालकिशन कुशवाह ने बताया कि वह वार्ड क्रमांक 15 में प्रीतम पाल के मकान में किराए से रहते हैं। जिसका मकान मालिक पीतम पाल अक्सर दारू पीके उनके साथ गाली गलौज करता है लेकिन 11 तारीख की देर रात जब वो घर पर अपने बच्चे के साथ अकेली थी तब वो दारू पीकर आया और उनसे तत्काल मकान खाली करने के लिए कहने लगा। महिल ने आगे बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं और इस दौरान वह काम पर थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

जिसके बाद पूनम कुशवाहा ने मकान सुबह खाली करने की बात कही तो प्रीतम ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। केवल इतना ही नहीं, उसने 9 साल के बच्चे प्रशांत को भी दो पाइप मारे। तभी कुछ समय बाद उनके पति बालकिशन कुशवाहा वहां पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। झगड़े की स्थिति को बढ़ता हुआ देखकर मोहल्लेवाले घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और डायल 100 लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले आई।

[dgv_vimeo_video id=”826108187″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews