
डबरा, डेस्क रिपोर्ट। पिछले 8 दिनों से पिछोर क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल हो जाने की समस्या से लोग परेशान हो रहे है। यहां पर कई जगह बिजली की केबल खराब हो गई है और कुछ ट्रांसफार्मर पर बहुत अधिक लोड है। इसी के चलते पर्याप्त मात्रा में वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को लेकर बीते ही दिन जनता और सभी पार्षदों ने पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी पंडा के नेतृत्व में उप केंद्र पर प्रदर्शन किया था।
इस प्रदर्शन को देखते हुए डीई सिंघारिया ने जनता को तुरंत ही व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन देते हुए केबल बदलने और ट्रांसफार्मर में सुधार करने की बात कही थी। इस मामले में अब हमारे संवाददाता ने नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी पंडा से खास बातचीत की है।
[dgv_vimeo_video id=”747327969″]
Must Read- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने PM Modi को लिखा लेटर, कही ये बात
बीते दिनों लोगों को आ रही बिजली संबंधित समस्या को लेकर आपने जो प्रदर्शन किया। उसका निराकरण एक हफ्ते में नहीं हुआ, तो आप आगे क्या करेंगी?
मैं अपने सभी पार्षदों और गणमान्य नागरिकों को एकत्रित कर, सभी से ये सलाह लूंगी की हमें आगे क्या करना चाहिए।
पिछोर नगर परिषद की जनता ने आपको अपना अध्यक्ष चुना है। जनता के लिए आप आने वाले समय में क्या प्रयास करने वाली हैं?
पिछोर का विकास करने की कोशिश करूंगी। हमारे यहां सबसे ज्यादा जल संबंधित परेशानी है इसे दूर करने की कोशिश करूंगी। पाइप लाइन डालने की वजह से रोड उखड़ गए हैं उन्हें ठीक करने के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दूंगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

