ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी इमरती देवी की बेइज्जती

scindia

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। भाजपा के छीमक मंडल सम्मेलन में ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) शामिल हुए। यहां अनेक कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण की। इस अवरस पर मंच से बोलते हुए राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इमरती देवी (imarti devi) की बेइज्जती कोई सहन नहीं करेगा।

सिंधिया ने कमलनाथ (kamalnath) पर वार करते हुए कहा कि परदेशी बाबू आपकी धरती पर आता है और आपकी बेटी को बेइज्ज़त करता है। जनता को तीन तारीख को उससे हिसाब लेना होगा, इमरती को कोई बेइज्ज़त करेगा तो बर्दाश्त नहीं होगा। आपके घर की लाज को कमलनाथ ने आयटम कहा है, धिक्कार है ऐसे नेताओं पर। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच सेअपील करते हुए कहा कि कमलनाथ और अजय सिंह को इस बेइज्ज़ती का जवाब इमरती नहीं क्षेत्र की जनता देगी। मैं दुखी हूं क्योंकि कमलनाथ ने इस क्षेत्र की बेटी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इमरती नहीं लड़ रही, यह चुनाव सिंधिया परिवार का मुखिया लड़ रहा है। इस पूरे समय के दौरान सिंधिया मंच से भाषण देते रहे और इमरती मंच के पास रोती रहीं।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने क्षेत्र से अपने पुराने रिश्ते गिनाए और कमलनाथ पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने इमरती का नहीं क्षेत्र की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जो कहा उसका हिसाब भगवान उनसे लेगा। इमरती ने कहा कि कमलनाथ रूपी राक्षस का नाश होगा, जिस तरह काली माँ ने राक्षस का नाश किया उसी तरह इमरती इस राक्षस का नाश करेगी। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष कोशल शर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र राणा, मोहन सिंह राठोर, विवेक मिश्रा, वीरेंद्र जैन, रामवीर घुरैया, भीकम साहू, पोषण रावत, भरत श्रीवास्तव, सूर्यभान रावत, जयेन्द्र गुर्जर सहित सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews