
Dabra- Tractor Trolley of Sugarcane Overturned From Bridge : शनिवार सुबह उस वक़्त डबरा में एक बड़ा हादसा टल गया जब यहाँ ब्रिज के ऊपर से गुजर रही गन्नों से भरी ट्रॉली पलट गई, ट्रेक्टर ट्रॉली के पलटते ही उसमें भरे गन्ने नीचे दुकानों पर आ गिरे, अचानक ब्रिज के ऊपर से गन्ने बरसने से लोग भी हैरान रह गए और मौके पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही की बड़ी मात्रा में गन्ने नीचे दुकानों और सड़क पर गिरे लेकिन राहगीर, वाहन सवार गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है वही नीचे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का निज निवास भी है।
[dgv_vimeo_video id=”797925635″]
ट्रॉली का आधा हिस्सा ब्रिज से नीचे लटका
गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली डबरा ओवरब्रिज के ऊपर जैसे ही पलटी हड़कंप मच गया। गन्ने तो नीचे गिरे ही वही गन्नों से भरी ट्रॉली का आधा हिस्सा भी ब्रिज के नीचे लटक गया। ट्रॉली में भरे गंन्ने ब्रिज के नीचे आकर दुकानों के ऊपर जा गिरे जिससे दुकानों की छत और टीनें क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों को भी चोटें आई साथ ही ब्रिज के नीचे खड़ी टमटम भी क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत यह रही कि नीचे खड़े राहगीर और दुकानदार मौके से तुरंत हट गए नहीं तो ब्रिज के नीचे खड़े लोगों की जान भी जा सकती थी फिलहाल ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर मौके से भाग निकला। फिलहाल हादसे के बाद फिर एक बार फिर पुलिस पर सवाल खड़े हो गए है कि आखिर जब चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है तो ओवरलोड गाड़ियां फिर कैसे शहर के अंदर आ जाती है, फिलहाल पुलिस ट्रॉली ड्राइवर की तलाश कर रही है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
