खनिज इंस्पेक्टर पर हमला या हादसा, जबलपुर किया गया रेफर

खनिज इंस्पेक्टर पर हमला या हादसा, जबलपुर किया गया रेफर

दमोह| गणेश अग्रवाल| जिले के देहात थाना अंतर्गत एक खनिज इंस्पेक्टर एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया| हालांकि यह खनिज इंस्पेक्टर पर हमला भी हो सकता है| लेकिन यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल खनिज इंस्पेक्टर के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है|

देहात थाना अंतर्गत आने वाली सागर नाका चौकी की पावर ग्रिड के सामने खनिज विभाग के द्वारा अवैध रेत उत्खनन के मामले में चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक डंपर की टक्कर से खनिज इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनके सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है. हालांकि प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है लेकिन डंपर के द्वारा मारी गई टक्कर को हमला भी कहा जा रहा है. जिसकी पुष्टि खनिज विभाग के साथ पुलिस नहीं कर रही है. लेकिन पुलिस का यही कहना है कि जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे. उसके हिसाब से ही कार्यवाही होगी. वहीं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. वही खनिज अधिकारी का कहना है कि डंपर के द्वारा कट मारकर खनिज इंस्पेक्टर को घायल किया गया है. लेकिन यह हमला है इसके बारे में भी कुछ नहीं कह सकते. वहीं पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews