Damoh News : दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर बीस फिट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जबलपुर रैफर कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए जानें विस्तार से…
4 लोग घायल
दरअसल, एक परिवार के तीन सदस्य 1 महिला, 1 बच्चा और 1 पुरूष के साथ उनका ड्राइवर सफर कर रहे थे। तभी देर रात अंधेरे में सामने से आ रही गाड़ियों की तेज रोशनी की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। गनीमत रही कि घायलों में कार चालक ने जबलपुर अपने परिचित को फोन लगाया। जिसके बाद उस परिचित ने दमोह में अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। जिसने मददगार टीम से संपर्क किया तो घायलों की तलाश और उन्हें रेस्क्यू करके जिला अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि मददगार का नाम महमूद उस्ताद था।
[dgv_vimeo_video id=”831118078″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

