बसों के चालक परिचालक का समर्थन करने पहुंचे विधायक राहुल

बसों के चालक परिचालक का समर्थन करने पहुंचे विधायक राहुल

दमोह| गणेश अग्रवाल| पूरे मध्यप्रदेश में जहां बसों का संचालन बंद है वही दमोह में भी बस संचालन बंद होने से बसों का चालन और परिचालन करने वाले लोग बेरोजगार हैं | ऐसे हालात में यह लोग अब दमोह जिला मुख्यालय पर एक आंदोलन कर रहे हैं और आंदोलन के माध्यम से सरकार से अपनी मांगे पूरी करने के लिए गुहार भी लगा रहे हैं तो दमोह के कांग्रेस विधायक ने अब इनके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है|

चालक परिचालक संघ के धरना प्रदर्शन में समर्थन करने पहुंचे दमोह के एकमात्र कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने कहा कि लॉक डाउन के चलते बस का संचालन बंद हो गया था वही व संचालन आज तक चालू नहीं हुआ ऐसे हालात में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक संकट के हालात है जहां अन्य प्रदेशों में टैक्स माफ करने बीमा की अवधि बढ़ाए जाने जैसे निर्णय ले लिए गए हैं लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसा ना होने से जहां चालक परिचालक परेशान हो रहे हैं ऐसे हालात में प्रशासन को शीघ्रता के साथ हर माह के मान से प्रत्येक चालक परिचालक को ₹10000 खातों में भेजना चाहिए यदि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इनकी मांगों पर ध्यान नहीं देते तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews