MP: भाजपा सांसद के दफ्तर में भिड़े प्रभारी, जमकर चले लात घूसे

BJP-office-bearer-fight-in-damoh-

भोपाल/दमोह। मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रत्याशी अपने लोकसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार करने में जुटे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद भी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को दमोह लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सांसद प्रहलाद पटेल के चुनाव कार्यालय में विवाद हो गया। इस दौरान मीडिया प्रभारी आपस में भिड़ गए और उनके बीच मारपीट की नौबत आ गई। 

जानकारी के अनुसार चुनाव की तैयारियों को लेकर पटेल के कार्यालय में मौजूद मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी और एलएन वैष्णव के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई तक की नौबत तक आ गई। मामला बढ़ता देख दोनों के समर्थक भी आपस में लड़ गए और जमकर लात घूसे चले। कछ देर बाद जब वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंंने मामला शांत करवाया। 

इस विवाद की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दमोह भाजपा में गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले प्रहलाद पटेल पर आचार संहिता का केस भी दर्ज हो चुका है। जबलपुर सांसद राकेश सिंह के नामांकन के दौरान तय लोगों से ज्यादा के कक्ष में घुस जाने के आरोप में प्रहलाद पटेल और अन्य सात बीजेपी नेताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews