दमोह में CBI का छापा, नर्सिंग कॉलेज में की गई जांच, पढ़ें पूरी खबर

एमपी में हुए नर्सिंग घोटाले के बाद प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच करने के आदेश दिए है। जिसके तहत, यह कार्रवाई की गई है।
Indore CBI Raid

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अचानक CBI की टीम द्वारा एक नर्सिंग कॉलेज में जांच की गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को देर रात मिली, जिससे पुलिस को भी आश्चर्य हुआ। बता दें कि एमपी में हुए नर्सिंग घोटाले के बाद प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच करने के आदेश दिए है। जिसके तहत, यह कार्रवाई की गई है।

जांच-पड़ताल जांच

बता दें कि सीएमटीसी नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे है। देर रात जब पुलिस को ऐसी जानकारी मिली कि टीम यहां जांच-पड़ताल कर रही है, तो सीएसपी अभिषेक तिवारी भी वहां पहुंचे और सीबीआई के अफसरों से जानकारी ली। सीएसपी अभिषेक तिवारी के मूताबिक, यहां आई टीम नर्सिंग घोटाले से सम्बन्धी जांच करने आई है।

जांच के नतीजों का इंतजार

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। फिलहाल, किन-किन बिंदुओं पर जांच हो रही है, ये सीबीआई के अफसरों द्वारा नहीं बताया जा रहा है। इसके लिए शहर के दूसरे नर्सिग कालेज में भी ऐसी जांच होने की उम्मीद है। साथ ही, जांच के नतीजों का इंतजार जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”1002187234″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews