Hindi News

शक के चलते हैवान बना पति, पत्नी पर पहले किया चाकू से वार फिर गोली मारकर की हत्या !

Written by:Harpreet Kaur
Published:
शक के चलते हैवान बना पति, पत्नी पर पहले किया चाकू से वार फिर गोली मारकर की हत्या !

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (Damoh) में शक और पारिवारिक विवाद के चलते एक पति (Husband) ने अपनी पत्नी (Wife) को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि 2 महीने से अपने मायके में रह रही पत्नी के ससुराल नहीं आने पर नाराज पति ने उसके मायके जाकर पहले उसके और अपनी सास के साथ मारपीट की और फिर पत्नी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें…Damoh News: पैदा होते ही कलेजे के टुकड़े को मरने के लिए छोड़ा, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

दरअसल, बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाले सैडारा गांव निवासी रत्नेश चौबे का विवाह दमोह निवासी संध्या चौबे के साथ हुआ था। करीब 10 साल पहले हुए विवाह के बाद बेटा-बेटी होने के बावजूद भी दोनों के बीच अनबन थी। इसी कारण से करीब 2 महीने से पत्नी अपने माता-पिता के साथ मायके में रह रही थी। दोनों के विवाद के चलते परिवार परामर्श केंद्र में भी यह मामला पहुंचा था, जिसके बाद दोनों में सुलह हो गई थी। लेकिन संध्या की मां को उसके पति पर शक था इसलिए संध्या की मां ने उसे मायके में ही रुकने को कहा, जिसके बाद पत्नी के वापस ससुराल नहीं आने पर पति के द्वारा पत्नी के मायके में पहुंचकर पत्नी और सास पर जानलेवा हमला किया वही संध्या को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने संध्या की मां को जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया।

पहले भी कर चुका था जान से मारने की कोशिश
मृतका के पिता प्रेम तिवारी ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व मेरी बेटी संध्या तिवारी की शादी बटियागढ़ के सैडारा निवासी रत्नेश चौबे से हुई थी। कुछ समय से वह उसे प्रताड़ित कर रहा था, आज मैं और मेरा बेटा काम से सतना गए थे और वापस दमोह लौट रहे थे, इसी बीच इस घटना की हमें सूचना मिली। पिता ने आगे बताया कि 2 महीने से उनकी बेटी मायके में ही थी उसका पति से काफी विवाद चल रहा था। मेरी बेटी एक लड़का और एक लड़की है। पहले भी आरोपी ने कई बार मेरी बेटी पर केरोसिन डाल कर मारने की कोशिश कर चुका है, जिसकी रिपोर्ट भी हमने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, बेटी भी प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास की गोलियां खा चुकी थी जिसकी एसपी साहब को जानकारी है।

इधर, दमोह पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी अभी हाल ही में यह घटना हुई है, जिले के देहात थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निकल के पास संध्या चौबे और उसकी मां पर उसके पति ने चाकू से हमला कर संध्या चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है, वहीं संध्या की मां का इलाज जारी है, पत्नी का शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…ग्वालियर की बेटी MP हॉकी टीम की कप्तान, नेशनल चैम्पियनशिप में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व   

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews