दमोह/हटा।गणेश अग्रवाल।लाकडाउन के दौरान भी प्रदेश में आपराधिक गतिविधयां थमने का नाम नही ले रही हैं। सूबे के दमोह जिले से एक सनसनीखेज खबर है जहाँ बदमाशों ने एक ए टी एम को निशाना बनाया और उसकी रकम लेकर फरार हो गए। मामला जिले के हटा ब्लाक के हिनोता का हैं जहां एस बी आई के ए टी एम में बदमाशों ने ब्लास्ट किया और नोट निकालकर फरार हो गए। इलाके में लोगों ने धमाके की आवाज सुनी और जब बाहर निकलकर देखा तो ए टीम एम बूथ धराशाई हो चुका था। पुलिस को खबर की गई तो मौके पर पहुंची ने प्रारम्भिक जांच में पाया है कि मशीन को ब्लास्ट के जरिये उड़ाया गया है। हालांकि बदमाश कितनी रकम लेकर गए हैं इसका खुलासा अभी नही हो पाया है। देर रात ही अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।
देर रात एटीएम ब्लास्ट कर रकम ले उड़े बदमाश

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें