
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गुरुवार की देर शाम अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला है। जब एक सड़क पर तहसीलदार औऱ उनका अमला दौड़ते भागते पहुँचा औऱ एक दुकान पर धावा बोला गया और यहां से कूलर जब्त किए गए। प्रशासनिक अफसरों को दौड़ते देख हर कोई हैरान था।
क्या है पूरा मामला
दरअसल दमोह में बीते कुछ दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। औऱ गर्मी को देखते हुए शाम के वक़्त अतिक्रमण हटाये जा रहे हैं। गुरुवार को तीन गुल्ली से घण्टाघर मार्ग पर ये मुहिम चल रही थी तो बाकी बाजार निश्चिन्त था। लेकिन अचानक बस स्टेंड रोड पर भगदड़ मची, इस भगदड़ में अतिक्रमण मुहिम का नेतृत्व कर रहे तहसीलदार मोहित जैन शामिल थे। उन्हें खबर लगी कि पहले एक बार हटाये गए बालाजी मार्केंटिंग के अतिक्रमण को फिर से कर लिया गया है। दुकानदार सड़क पर कूलर रखे हुए है।
[dgv_vimeo_video id=”949618135″]
सड़क पर दौडते भागते दिखे तहसीलदार
फिर क्या था तहसीलदार जैन ने दौड़ लगाई उनके पीछे उनके अमले के दूसरे अधिकारी कर्मचारी और फिर धावा बोलकर समान जब्त किया गया। नगर पालिका के ट्रेक्टर ट्राली में सारे कूलर लोड किये गए और अब ये कूलर पालिका की स्टोर में रखे जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक पहले भी इस दुकानदार को हिदायत दी गई थी। लेकिन वो नहीं माने इसलिए ये कार्रवाई की गई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”949618436″]
[dgv_vimeo_video id=”949618230″]
