Damoh News : सेंट्रल जीएसटी का के जी एस ग्रुप पर छापा, तीनों कंपनियों को किया सीज

Damoh News : सेंट्रल जीएसटी का के जी एस ग्रुप पर छापा, तीनों कंपनियों को किया सीज

Damoh News : दमोह जिले से बड़ी खबर है जहां कल रात सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया और एक बड़े ग्रुप के द्वारा लाखों की टेक्स चोरी की संभावना को बढ़ा दिया है। दमोह जिले के नोहटा में पिछले दो सालों से चल रहे के जी एस ग्रुप पर सेंट्रल जीएसटी जबलपुर की टीम ने कार्यवाही की है।

यह है पूरी कार्रवाई

इस ग्रुप में तीन कंपनियां काम करती हैं जो पान मसाला बीड़ी और सिगरेट का उत्पादन करती हैं। टीम को इस ग्रुप द्वारा जीएसटी चोरी करने की शिकायत मिली थी जिसके बाद गुरुवार की शाम दस अधिकरियो की टीम नोहटा ग्रुप के ऑफिस में पहुंची और पूरी रात जांच पड़ताल की। खास बात ये है की जिस आफिस में ये छापेमार कार्रवाई की गई वहां ग्रुप का एक भी शख्स मौजूद नही था, जीएसटी टीम ने तीनों कंपनियों के तमाम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए है वही आफिस को सीज किया है।

[dgv_vimeo_video id=”828304426″]

[dgv_vimeo_video id=”828304586″]

सुबह तक चली कार्यवाही के बाद सेंट्रल जी एस टी के सुप्रीटेंडेंट सोमेन गोस्वामी ने बताया कि इस ग्रुप के द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की आशंका है, चूंकि रेड के वक़्त कोई जिम्मेदार नही मिला। लिहाजा दस्तावेजों को जब्त किया गया है वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद सारा खुलासा होगा।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828304682″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews