Damoh News : खेलते समय कुएं में गिरा बच्चा, सीसीटीवी कैद हुई घटना

Damoh News : खेलते समय कुएं में गिरा बच्चा, सीसीटीवी कैद हुई घटना

Damoh incident News : दमोह जिला मुख्यालय पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिसमें एक बच्चा खेलते वक्त कुएं में गिर गया। तो वही उसके साथी बच्चे के द्वारा तत्काल ही पास में मौजूद लोगों को जानकारी दी गई और उन लोगों ने कुएं में उतर कर एक बच्चे की जान बचाई।

यह है पूरा मामला 

दरअसल 7 वर्षीय बालक अर्णव खेल रहा था। उसी दौरान वह कुएं की मुंडेर पर चढ़ गया और उसमें लगी जाली पर जैसे ही उसने पैर रखा जाली टूट गई और वह कुएं में जा गिरा। उसको कुएं में गिरता देख साथी बच्चे ने पास ही मौजूद पवन जैन को घटनाक्रम की जानकारी दी तत्काल ही वे कुए के पास पहुंचे और उन्होंने स्वयं कुए में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला। साथ ही सुरक्षित बचा लिया।

[dgv_vimeo_video id=”782942616″]

इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है और साहसी व्यक्ति पवन जैन के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले घटनाक्रम पर पवन जैन ने जानकारी दी।

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”782942799″]

[dgv_vimeo_video id=”782943011″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews