
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले की यह तस्वीर अंतिम संस्कार के दौरान लोगों के परेशान होने की है। यह लोग अंतिम संस्कार के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं, वह निश्चित ही विकास का दावा करने वाले लोगों के दावों को खोखला साबित करता है।
क्या है पूरा मामला
जिले के बटियागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरोन में अंतिम संस्कार के दौरान शव यात्रा में शामिल लोगों को कमर के ऊपर तक पानी में से गुजरना पड़ रहा है। यह तस्वीर आने के बाद विकास का दावा करने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा है। जब लोगों को पानी गिरने के दौरान जल भराव सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। तो वहीं अब अंतिम संस्कार के दौरान भी लोग इस कठनाई के दौर से गुजरते हैं।
अंतिम सफ़र और कठिन डगर…
वीडियो दमोह की तहसील बटियागढ़ ग्राम मगरोंन का…
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट….@CollectorDamoh @PROJSDamoh#damoh pic.twitter.com/PCK663i4V9
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) August 5, 2024
मामले के मुताबिक मगरोन निवासी खंजुआ अहिरवार पिता घूमने अहिरवार की मौत के बाद परिजनों के द्वारा उसके अंतिम संस्कार के लिए नाला पार करना पड़ा। तब कहीं जाकर अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों का कहना है कि समस्या थी लेकिन अंतिम संस्कार करना था। ऐसे में नाला पार करके लोगों के द्वारा अंतिम संस्कार की क्रिया की गई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”995069515″]
[dgv_vimeo_video id=”995069755″]
