Hindi News

कलेक्टर कार्यालय में गूंजा रघुपति राघव राजाराम…, राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कहा – हमसे वही काम कराएं जिसके लिए चुने गए

Written by:Amit Sengar
Published:
कलेक्टर ऑफिस पहुंचे सैकड़ो राजस्व कर्मचारियों ने मेन गेट पर बैठकर रघुपति राघव राजाराम भजन गाकर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना भी की।
कलेक्टर कार्यालय में गूंजा रघुपति राघव राजाराम…, राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कहा – हमसे वही काम कराएं जिसके लिए चुने गए

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों (पटवारी, आर आई और कोटवारों) ने एक मंच पर आकर सरकार और प्रशासन से ये मांग की है कि उनसे वही काम कराया जाए, जिसके लिए उन्हें चुना गया है और सरकार जिस काम के एवज में उन्हें सेलरी देती है। दमोह के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे सैकड़ो राजस्व कर्मचारियों ने मेन गेट पर बैठकर रघुपति राघव राजाराम भजन गाकर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना भी की।

दरअसल जिले के पटवारी, रेवेन्यू इंस्पेक्टरर्स और कोटवार इस बात से नाराज हैं कि उनके मूल काम के अलावा प्रशासन उनसे दूसरे काम कराता है और जगह-जगह उनकीं ड्यूटी लगाई जाती है जिस वजह से उनके मूल काम प्रभावित होते हैं साथ ही वो अपने परिवार पर भी ध्यान नही दे पाते जिसे लेकर वो आंदोलन की राह पर हैं।

आंदोलन की राह पर राजस्व विभाग के कर्मचारी (revenue department employees)

इसके अलावा उनकी विभागीय समस्याओंं का भी अंबार है जिसके निराकरण को लेकर कई बार सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी उनकी समस्या खत्म नही हुई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews