अवैध शराब तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
Police Arrest Crime

Damoh News : प्रदेश में शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एमपी पुलिस आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले से आ रहा है जहाँ पथरिया पुलिस ने तीन शराब तस्कर को पकड़ा है उसके कब्जे से महंगी शराब की बड़ी खेप जब्त की है।

पथरिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग बाइक्स से अवैध शराब की खेप जा रही है जिसके बाद पुलिस ने टीम तैयार कर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया फिर टीम मुखबिर के बताए स्थान पर देखा तो दो बाइक पर तीन लोग आ रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे तभी टीम ने तीनों तस्करों को पकड़ लिया। जबकि एक मौके से भाग निकला है।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने दो अलग अलग बाइक्स से तीन तीन सौ पाव स्ट्रांग व्हिस्की की जब्त की गई है। ये शराब सागर जिले के गढ़ाकोटा से दमोह जिले के जेरठ जा रही थी। तभी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने सरगना को भी बनाया आरोपी

पुलिस के मुताबिक इस अवैध शराब कारोबार का सरगना गढ़ाकोटा का है जिसे भी आरोपी बनाया गया है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042266274″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews