Damoh Transgender News : MP के दमोह में सोमवार को अलग नजारा देखने को मिला जब जिला न्यायालय परिसर में जिले भर के किन्नर इखट्टे हुए और उनके साथ न्यायाधीश भी और फिर एक-एक कर किन्नरों के तमाम दस्तावेज बनवाने का सिलसिला शुरू हुआ तो शाम तक हर किन्नर के पास सरकारी दस्तावेज उपलब्ध हो गए और किन्नर दुआओं से नवाजते दिखे।

[dgv_vimeo_video id=”778153926″]

ट्रांस जेंडर्स के लोग अब इस पहल से बेहद खुश

दरअसल, दमोह के जिला न्यायालय में विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक विशेष अभियान के तहत ट्रांस जेंडर्स या थर्ड जेंडर्स को समाज की मुख्य धारा में लाने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया है इस अभियान के तहत विधिक सेवा के अधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं औऱ समाज से दूर इन वर्ग के लिए प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को तमाम सरकारी विभागों के अधिकरियो कर्मचारियों को कोर्ट परिसर में तलब करके इन थर्ड जेंडर्स के सरकारी दस्तावेज बनवाये गए और उन्हें सौंपे गए। इन दस्तावेजों में वोटर कार्ड, राशन, आधार, आयुष्मान कार्ड, सहित कई सरकारी दस्तावेज है। अब तक इन दस्तावेजों से वंचित रहने वाले ट्रांस जेंडर्स के लोग अब इस पहल से बेहद खुश हैं।

[dgv_vimeo_video id=”778152958″]

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेणुका कंचन ने जानकारी देते हुए बताया कि ये जेंडर वंचित वर्ग से है लिहाजा इसकी चिंता करना जरूरी है और एक विशेष अभियान चलाया गया, उनके मुताबिक इसकी बहुत आवश्यकता भी थी और इस वजह से विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से ये काम किया गया है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778153296″]