दमोह में फिर दिखा तेंदुआ, वन अमला सक्रिय

दमोह में फिर दिखा तेंदुआ, वन अमला सक्रिय

Leopard seen again in Damoh :  दमोह जिले में बीते कुछ महीनों से अलग अलग इलाकों में दिखाई दे रहे जंगली जानवरों की वजह से लोगों में खासी दहशत देखने को मिल रही है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के पंडरी सलैया मार्ग पर दोपहर बाद एक तेंदुआ लोगों ने देखा तो हल्ला मच गया कुछ लोगों ने सड़क पार करते तेंदुआ का एक वीडियो बनाया तो तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी किया जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

वन विभाग को इस तेंदुए की सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक चले ऑपरेशन के बाद वन अधिकारी बता रहे हैं कि तेंदुए को जंगल की तरफ़ भेजने की कोशिश कामयाब रही है और उसने जंगल का रास्ता पकड़ लिया है। वन अधिकरियो का दावा है कि तेन्दुआ जंगल चला गया है और डरने की बात नही हैं। जिले में कुछ दिनों के भीतर चौथी बार तेंदुआ दिखा है इससे पहले पथरिया मड़ियादो तेंदूखेड़ा के पास भी जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में दिखने के बाद दहशत फैली थी। बताया जा रहा है कि जिले से लगे पन्ना रिजर्व टाइगर और नोरादेही अभयारण्य के जानवर घूमते हुए दमोह जिले में आ जाते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”777645462″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews