Hindi News

दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पटवारी ने किसान शुभम चौधरी से जमीन के सीमांकन के लिए 25,000 रुपये की मांग की थी। इस पर किसान ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज करवाई।
दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और इमलाई पंचायत के पटवारी तखत सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, पटवारी ने किसान शुभम चौधरी से जमीन के सीमांकन के लिए 25,000 रुपये की मांग की थी। इस पर किसान ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज करवाई।

इमलाई का मामला

लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर इमलाई गांव में ही पटवारी को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार

फरियादी किसान शुभम चौधरी का कहना है कि आरोपी पटवारी ने पहले भी उससे पैसे लिए हैं और इस बार अधिक मांग होने पर उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया। इस मामले में लोकायुक्त सागर की निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, ताकि रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाया जा सके।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !