Damoh में टला बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरी स्कूल की छत, पढ़ें पूरी खबर

शुक्रवार को स्कूल में क्लास लगी थी। जब शाम को छुट्टी हुई, तो बच्चे और स्टाफ घर चले गए। वहीं, भारी बारिश के दौरान रात के समय स्कूल भवन का छत गिर गया।
Damoh में टला बड़ा हादसा, भरभरा कर गिरी स्कूल की छत, पढ़ें पूरी खबर

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश ने एक स्कूल की इमारत पर बड़ा सितम ढाया है। गनीमत रही कि हादसे ने बड़ा रूप नहीं लिया। दरअसल, शहर के चेनपुरा स्थिति सरकारी मिडिल स्कूल की छत शुक्रवार देर रात भरभरा कर गिर गई। बता दें कि स्कूल की ये बिल्डिंग पिछले कई सालों से जर्जर हो गई है, जिसे लेकर स्कूल स्टाफ लगातार जिम्मेदारों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसी जर्जर इमारत में मिडिल स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

टला बड़ा हादसा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल में क्लास लगी थी। जब शाम को छुट्टी हुई, तो बच्चे और स्टाफ घर चले गए। वहीं, भारी बारिश के दौरान रात के समय स्कूल भवन का छत गिर गया। शनिवार की सुबह जब स्कूल स्टाफ आया, तो उन्होंने इस बात की सूचना फिर जिले के आला-अधिकारियों के साथ स्कूल शिक्षा विभाग को दी है, जोकि मौके पर पहुंच गए हैं।

पार्षद ने कही ये बात

बजरिया वार्ड पार्षद रघु श्रीवास्तव के मूताबिक, बिल्डिंग जर्जर हालत में है और वो भी कई बार बड़े अफसरों को इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। स्कूल का जो हिस्सा शेष बचा है, वो भी खतरे से खाली नही है, लेकिन अभी भी इसी भवन में क्लास लगाई जा रही है। घटना स्कूल बंद होने के बाद हुई, वरना बड़ा हासदा हो सकता था।

[dgv_vimeo_video id=”983492571″]

[dgv_vimeo_video id=”983491565″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews