
Damoh News : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। जिसके कारण प्रशासनिक सर्जरी का दौर शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में जहां कुछ ही महीनों पहले दमोह के एसपी को बदला गया था तो वहीं अब दमोह के मुखिया कलेक्टर का भी तबादला कर दिया गया है। बता दें कि कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य का तबादला भोपाल कर दिया गया है जबकि नीमच के कलेक्टर मयंक अग्रवाल को दमोह जिले की कमान सौंपी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”815598290″]
[dgv_vimeo_video id=”815598682″]
[dgv_vimeo_video id=”815598965″]
नवागत कलेक्टर का स्वागत
इसी कड़ी में मयंक अग्रवाल ने जिले की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कमान संभाली, जहां पुष्प गुच्छ देकर नवागत कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के अलावा अनेक विसंगतियों को जांच के साथ दूर किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही, मीडिया से बातचीत करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ सामान्य बैठक लेते हुए
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, सीइओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़ सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद हैं@CMMadhyaPradesh @JansamparkMP pic.twitter.com/6vy4e15WAV
— Collector Damoh (@CollectorDamoh) April 6, 2023
तत्काल कार्रवाई का आश्वासन
अनेक सवालों पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है और शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरे महकमे से कार्य कराए जाने की बात भी कही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि जिले में हमारी पूरी टीम की कोशिश यही रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा अच्छे से काम करें और जो हितग्राही मूलक जो भी योजनाएं है, उसमें लोगों को भटकना ना पड़े, यही हमारी प्राथमिकता रहेगी।
कोशिश यही रहेगी जो भी समस्या है उनका त्वरित गति से निराकरण किया जाएगा
जिले में हमारी पूरी टीम की कोशिश यही रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा अच्छे से काम करें और जो हितग्राही मूलक जो भी योजनाएं है, उसमें लोगों को भटकना ना पड़े, यही हमारी प्राथमिकता रहेगी@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/QvnyYpT3k3
— Collector Damoh (@CollectorDamoh) April 6, 2023
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, सीइओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़ सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहे।
पात्र हितग्राही योजनाओ के लाभ से वंचित न हो
पदभार ग्रहण करने के बाद जिला अधिकारियों की आयोजित बैठक में सभी से परिचय प्राप्त करते हुए कहा है कि अच्छे से कार्य कर रहे हैं, इसे कन्टीन्यू रखें@JansamparkMP@CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/fGVwsrROqX
— Collector Damoh (@CollectorDamoh) April 6, 2023
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

