बोरवेल में गिरे मासूम के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की सलामती की दुआ

बोरवेल में गिरे मासूम के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की सलामती की दुआ

दमोह, गणेश अग्रवाल। निवाड़ी में बोरवेल (borewell) में गिरे मासूम प्रह्लाद (prahlad) की सलामती के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने प्रार्थना की है। उन्होने कहा कि बच्चे को सुरक्षित निकालने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद जताई है की जल्द ही बच्चे को बाहर निकाल लिया जाएगा। दमोह पहुंचे सीएम शिवराज ने बताया की सेना की मदद से लगातार कोशिश जारी है और उम्मीद है की जल्दी ही मासूम बालक बोरवेल के बाहर आ जाएगा।

बता दें कि निवाड़ी (Niwari) जिले के सैतपुरा गांव में बोरवेल (borewell) में गिरा चार साल का मासूम प्रहलाद (prahlad) अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसे बचाने का रेस्क्यू (rescue) अब भी सतत जारी है। लखनऊ से पहुंचे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ प्रशासन और सेना की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। पिछले 48 घंटों से बोरवेल में फंसे बच्चे की कैमरे अब कोई हलचल होती नहीं दिख रही है, जिससे चिंता बढ़ गई है। रेस्क्यू टीम जल्द से जल्द बच्चे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बच्चे तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम अब तक करीब 65 फिट तक गड्ढा खोद चुकी है। अब NDRF की टीम 20 फीट के टनल बनाने का काम करेगी। 12 से अधिक NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews