Hindi News

दमोह में सोयाबीन खरीदी केंद्र नहीं हुए शुरू, सड़कों पर आई कांग्रेस

Written by:Amit Sengar
Last Updated:
कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं वहीं किसानों की समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
दमोह में सोयाबीन खरीदी केंद्र नहीं हुए शुरू, सड़कों पर आई कांग्रेस

Damoh News : मध्य प्रदेश में लगातार सामने आ रही किसानों की परेशनियों के बीच किसान सोयाबीन की फसल बेंचने सरकारी खरीदी केंद्र खुलने का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन सूबे में फिर एक बार किसानों के सपनो पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। जिले में अब तक ये केंद्र नही खोले गए हैं और किसान मंडी में व्यापारियों को फसल बेंचने मजबूर दिखाई दे रहे है।

प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 25 अक्टूबर से खरीदी केंद्र शुरू करने का ऐलान किया था। अधिकांश जगहों पर खरीदी शुरू हो गई लेकिन दमोह में स्थानीय प्रशासन की नादिरशाही के चलते 6 नवंबर तक केंद्र शुरू नही हुए हैं वहीं दूसरी तरफ किसान अगली फसल के लिए खाद के लिए भी परेशान है। इस बीच किसानों की समस्याओ को लेकर कांग्रेस मैदान में आ गई है।

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आज कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन दिया है और खरीदी केंद्र शुरू करने का आग्रह किया है। कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं वहीं किसानों की समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews