
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर है, जहां तनाव के हालात बने हुए हैं और स्थिति से निपटने के लिए जिले भर का पुलिस बल हटा में तैनात किया जा रहा है। दरअसल इस तनाव के पीछे एक युवक की इलाज के दौरान मौत है। बीते 14 अगस्त की रात हटा में एक कार एक्सीडेंट में एक गौ वंश की मौत हो गई थी और एक युवक घायल हुआ था। इस घटना को लेकर हिंदुवादी संगठनों ने देर रात ही थाने में प्रदर्शन किया था और आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस घटना में कार चालक एक समुदाय विशेष का था जबकि कार में सवार लोग भी उसी समुदाय से थे जो मौके से फरार हो गए थे। आज इलाज के दौरान जबलपुर में घायल युवक लक्ष्मी साहू की मौत हो गई और इस खबर के लगते ही हटा शहर में तनाव फैल गया।
क्या है पूरा मामला
हिंदुवादी संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता शहर में जमा हुए और उन्होंने शहर को बन्द करा दिया। इस दौरान संगठन के लोग आरोपियो के घर की तरफ भी गए और यहां दोनो पक्षो से पथराव हुआ। बड़ी संख्या में जमा लोगो ने हटा के अंधियारा बगीचा में दमोह पन्ना स्टेट हाइवे को जाम किये कर दिया। जिले भर से पुलिस फोर्स हटा बुलाया गया है वही हालातो को काबू में पाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसर मशक्कत कर रहे हैं।
इस मामले में दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी का कहना है की स्थिति नियंत्रण में है और एक्सीडेंट का मामले में अब गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी जा रही है। आंदोलनकारियों को समझाया गया है और जो भी कानून अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”999869851″]
