नवरात्रि शुरू होते ही चोर गिरोह सक्रिय, दर्शन के बहाने चुराया चांदी का छत्र

नवरात्रि शुरू होते ही चोर गिरोह सक्रिय, दर्शन के बहाने चुराया चांदी का छत्र

दमोह, गणेश अग्रवाल। नवरात्रि शुरू होते ही दमोह में चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं और ये गिरोह मंदिर में दर्शन करने के बहाने चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत हनुमान मंदिर का है, जहां दर्शन करने गए दो चोरों ने भगवान का छत्र चोरी कर लिया। लेकिन स्थानीय रहवासियों की सक्रियता के चलते चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

दमोह कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले महाकाली चौराहा के पास स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज के सिर पर लगे करीब आधा किलो के चांदी के छत्र को दो चोरों ने उस समय चोरी कर लिया जब वो दर्शन करने थे। दर्शन करने के बहाने इन चोरों ने छत्र पर हाथ साफ कर दिया। रहवासियों को जब चोरी की बात पता चली तो दो-तीन दिन से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे इन दो युवकों के चोर होने की आशंका के चलते उनको पकड़ा गया। पूछताथ में उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया जिसके बाद दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय तिवारी एवं नागेंद्र सोनी दर्शन करने के बहाने हनुमान मंदिर में गए थे, जहां पर उन्होंने भगवान के सिर पर लगे चांदी के छत्र को चोरी कर लिया। आधा किलो चांदी से बने छत्र को चोरी करने के बाद स्थानीय लोगों की सक्रियता एवं पुलिस की तत्परता से चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews