लॉकडाउन में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, जुआ एक्ट के साथ धारा 188 के तहत मामला दर्ज

लॉकडाउन में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, जुआ एक्ट के साथ धारा 188 के तहत मामला दर्ज

दतिया/सत्येंद्र रावत

कोरोना को रोकने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन किया गया है। इसे सही तरीके से लागू कराने को लेकर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम लगातार मेहनत कर रही है। लेकिन इस बीच भी जुए की लत के शिकार लोग अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। दतिया में सोमवार को गोराघाट थाना क्षेत्र में ग्राम भदौना में चल रहे जुआ के फड पर गोराघाट पुलिस ने दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि एनएच 75 पर स्थित गोराघाट थाना क्षेत्र दतिया जिले का प्रमुख थाना है यहां पर रेत माफियाओं के साथ-साथ जुआरियों का भी बोलबाला चलता है। सोमवार को भी जुआ खेलने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर को लगी तो उन्होने एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की एक टीम गठित कर जुआरियों को पकड़ने के लिए दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गई सूचना पर गोराघाट पुलिस ने दबिश देकर पांच लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भावसिंह रावत भदौना, रवि विश्वकर्मा भदौना, राघवेंद्र रावत भदौना, मलखान जाटव भदौना एवं बल्ली रावत भदौना को 52 ताश पत्ते की गड्डी के साथ 13 हजार रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत धारा 188, 269, 270 लॉक डाउन का उल्लंघन के साथ कार्यवाही की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews