
दतिया, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) शुक्रवार को विशेष विमान से दतिया पहुंची। यहां से वो कार से ओरछा के लिए रवाना हुईं। ऐश्वर्या राय यहां एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई हैं। उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी थीं।
इस गांव में जमीन उगल रही चमकीले पत्थर, खुदाई करने उमड़ी लोगों की भीड़
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचीं। वे ओरछा में हो रही फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगी। इससे पहले उनका माँ पीतांबरा देवी मंदिर में जाने का भी कार्यक्रम था किंतु किन्हीं कारणों से वो निरस्त कर दिया गया। ऐश्वर्या राय के दतिया पहुंचने पर वहां सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। उनके आने की खबर लगने पर आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। ऐश्वर्या राय ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फिर ओरछा के लिए निकल गईं।
ऐश्वर्या राय यहां मणिरत्नम (Mani Ratnam) निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) की शूटिंग के लिए ओरछा पहुंचीं हैं। इस साउथ इंडियन फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ शूटिंग में प्रकाश राज और कार्थी भी ओरछा में शामिल होंगे। पोन्नियिन सेलवन आगामी तमिल भाषा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो मणिरत्नम द्वारा लिखी गई, निर्देशित और सह-निर्मित है। इसकी शूटिंग 21 अगस्त तक ओरछा के 16वीं सदी में निर्मित भव्य महलों और मंदिरों में होगी।

[dgv_vimeo_video id=”589908864″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

