दतिया में भाजपा के नौ पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध हुए विजयी

दतिया में भाजपा के नौ पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध हुए विजयी

दतिया,सतेंद्र रावत। दतिया (Datia) विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है नगर पालिका चुनाव के लिए पार्षद पद के उम्मीदवार के फार्म भरे गए थे आज फॉर्म खींचने की आखिरी दिन था, दतिया विधानसभा में कांग्रेस के 9 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं और भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे दिया, सभी जगह कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हुए थे इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने जहां निर्विरोध विजयी पार्षदों का स्वागत किया, तो वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का ससम्मान स्वागत किया है।

यह भी पढ़े…कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कमल नाथ को भेजा इस्तीफा, दो नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति से प्रभावित होकर हमारे भाजपा के पार्षद उम्मीदवार विजयी हुए हैं यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के कुशल नेतृत्व की वजह से संभव हुआ है, दतिया नगर पालिका से 6 पार्षद पद के उम्मीदवार और बरौनी नगर पंचायत से तीन पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध विजय हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”722929709″]

यह भी पढ़े…Ranji Trophy: पहले दिन का खेल खत्म, यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जाने पूरा अपडेट

इस मौके पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में जो उठापटक चल रही है उसके बीच कमलनाथ का नाम सामने आया है कि वह महाराष्ट्र में बैलेंस करेंगे लेकिन जहां-जहां कमलनाथ जाते हैं वहां की लुटिया डूब जाती है।

[dgv_vimeo_video id=”722929942″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews